IPL में डबल हेडर का रोमांच, पहले LSG vs GT फिर MI vs RCB की टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच Lucknow Super Giants और Gujarat Titans के बीच लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा।
दोनों टीमों का यह सीजन का चौथा मुकाबला होगा। लखनऊ ने अब तक 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 में हार मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस की स्थिति थोड़ी कमजोर रही है, जिसने अब तक 2 मैच गंवाए हैं और उसे एकमात्र जीत Delhi Capitals के खिलाफ मिली।
पिच रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ की विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस सीजन यहां खेले गए पहले मैच में लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था, जहां लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे और दिल्ली ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।
अब तक इस मैदान पर 23 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 13 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। यहां का सर्वोच्च स्कोर 235/6 है, जो Kolkata Knight Riders ने 2024 में लखनऊ के खिलाफ बनाया था।
मौसम की बात करें तो लखनऊ में तेज गर्मी रहेगी और तापमान 21 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिन का दूसरा मुकाबला Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच मुंबई के Wankhede Stadium में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
संभावित प्लेइंग-12
लखनऊ: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, Rishabh Pant (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, Avesh Khan, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव या Mohammed Shami। इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी।
गुजरात: साई सुदर्शन, Shubman Gill (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), Washington Sundar, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, Rahul Tewatia, Rashid Khan, Kagiso Rabada, अशोक शर्मा, Mohammed Siraj। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।



