रायसेन में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान- किसानों के विकास का चल रहा है महायज्ञ, विकसित भारत के लिए कृषि की उन्नति अनिवार्य

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में आयोजित कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए इसे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण ‘पाठशाला’ करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों के कल्याण का एक महायज्ञ चल रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि एक किसान पुत्र के रूप में रक्षा मंत्री का कृषि क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है।

कृषि की नई तकनीक और लागत: श्री चौहान ने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के 140 करोड़ नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए कृषि उत्पादन बढ़ाना और खेती की लागत को कम करना प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों को एकीकृत खेती (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) अपनाने की सलाह दी, जिससे एक एकड़ भूमि से ₹2 लाख तक की आय अर्जित की जा सकती है।

तकनीकी सहायता और मोबाइल ऐप: किसानों की सहायता के लिए मिट्टी की जांच हेतु एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। इस महोत्सव में ‘बीज से लेकर बाजार तक’ किसानों को हर संभव सहयोग देने के लिए 20 विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि किसान नवीन तकनीकों को सीखकर अपनी तकदीर बदल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button