मौसम अपडेट :

देशभर में बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में पारा 40°C पार; पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो हफ्तों तक कोई नया मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं होगा, जिससे गर्मी में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है।

दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी वर्षा की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान करीब 36°C दर्ज किया गया।

15 और 16 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान

15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी और बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3 से 5°C तक बढ़ सकता है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश हो सकती है।

16 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों से मौसम की प्रमुख अपडेट

राजस्थान:
राज्य में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 41°C के पार पहुंच गया, जबकि बीकानेर में धूलभरी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी और बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश:
प्रदेश में तापमान 41°C के पार पहुंच चुका है। रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां 41.2°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 40.8°C, धार में 40.4°C और खरगोन व मंडला में 40°C तापमान दर्ज हुआ। 16 अप्रैल से राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश:
प्रदेश में तापमान 40°C से ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को बांदा में 40.4°C के साथ सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने के बाद अगले 4-5 दिनों में तापमान 3 से 6°C तक और बढ़ सकता है।

हरियाणा:
राज्य में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। 19 शहरों में तापमान 35°C से अधिक दर्ज किया गया, जिसमें भिवानी सबसे गर्म रहा और यहां तापमान 37.4°C तक पहुंचा। आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 4 से 6°C तक और वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button