ईंधन आपूर्ति को लेकर न हों परेशान, मंत्रालय ने अफवाहों से बचने और ऊर्जा बचाने की दी सलाह

महत्वपूर्ण जानकारी: पेट्रोलियम मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) न करें। आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और लोग केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करने और गैस वितरकों के पास भीड़ न लगाने का सुझाव दिया है।

वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग: सरकार ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए नागरिकों को पीएनजी (PNG), इलेक्ट्रिक या इंडक्शन कुकटॉप जैसे विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। साथ ही, दैनिक जीवन में ऊर्जा की बचत करने का भी आग्रह किया गया है।

अन्य ईंधन की व्यवस्था: एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए कोयला और केरोसिन जैसे वैकल्पिक ईंधन की उपलब्धता बढ़ाई गई है। कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया को राज्यों को अतिरिक्त कोयला देने के निर्देश दिए हैं ताकि छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button