पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट की वार्ता;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर करीब 40 मिनट लंबी और महत्वपूर्ण बातचीत हुई। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम के बाद दोनों वैश्विक नेताओं के बीच यह पहली चर्चा थी। इस वार्ता के केंद्र में ईरान की स्थिति और वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को खुला रखने की आवश्यकता रही।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भविष्य में भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया। उन्होंने खुलासा किया कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि “भारत के लोग आपको पसंद करते हैं,” जिसके जवाब में ट्रंप ने कहा, “हम सभी आपसे प्यार करते हैं।” गोर ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले कुछ हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।



