भारत-फ्रांस संबंधों में नई ऊंचाइयों का दौर, ओम बिरला ने ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ को सराहा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को फ्रांस को भारत का सबसे भरोसेमंद और अभिन्न मित्र बताया। संसद भवन में फ्रांस-भारत अंतर-संसदीय मैत्री समूह से मुलाकात के दौरान बिरला ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अटूट हैं और निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच की गहरी केमिस्ट्री का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का मुख्य आधार बताया। बिरला ने फरवरी 2026 में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि हमारे रिश्तों का ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुँचना आपसी विश्वास का प्रमाण है।

तकनीक और लैंगिक समानता पर चर्चा करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ने फ्रांसीसी संसद में महिलाओं की 36% भागीदारी की प्रशंसा की और भारत के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने यह भी कहा कि एआई और डिजिटल तकनीक के माध्यम से दोनों देश अपनी संसदीय प्रणालियों को अधिक पारदर्शी बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button