एमपी पुलिस की बड़ी सफलता: 15 दिनों में बरामद किए 74 लाख के मोबाइल, CEIR पोर्टल बना नागरिकों का मददगार

मध्यप्रदेश पुलिस ने तकनीक और मुस्तैदी के समन्वय से पिछले दो हफ्तों में प्रदेश भर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 491 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन हैंडसेट्स की कुल कीमत लगभग 74 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक, CEIR पोर्टल और साइबर विश्लेषण का उपयोग कर इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुँचाया है।

प्रमुख जिलों की कार्रवाई:

  • मुरैना: साइबर सेल ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 लाख रुपये कीमत के 211 मोबाइल फोन ट्रेस किए।

  • जबलपुर: CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के 148 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को सौंपे गए।

  • बैतूल: देश के विभिन्न राज्यों से खोजकर 100 मोबाइल (कीमत 9 लाख) जब्त किए गए, जिनमें प्रीमियम ब्रांड्स शामिल हैं।

  • भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने मोबाइल लूट का खुलासा कर 3 आरोपियों को पकड़ा और 4.70 लाख के 5 आईफोन बरामद किए।

  • रतलाम एवं जीआरपी: आलोट पुलिस ने 21 मोबाइल बरामद किए, वहीं जीआरपी जबलपुर ने एक शातिर चोर से 1.11 लाख के 6 मोबाइल जब्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button