मुख्यमंत्री साय ने सुना प्रधानमंत्री का नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राष्ट्र संबोधन

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषयक राष्ट्र संबोधन का श्रवण किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महापौर मीनल चौबे, महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



