IPL 2026 आज के मुकाबले: दिल्ली में पंजाब की साख दांव पर, जयपुर में राजस्थान और हैदराबाद के बीच जंग

IPL 2026 के 35वें मुकाबले में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज पंजाब किंग्स अपनी बादशाहत बरकरार रखने उतरेगी। टीम ने अब तक 5 मैच जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है। वहीं, छठे पायदान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की अपनी राह आसान करना चाहेगी।

मैदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 34 मुकाबलों में पंजाब 17-16 की बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी अस्थिर बल्लेबाजी और लचर फील्डिंग रही है। युवा समीर रिजवी (209 रन) और गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी (7 विकेट) टीम की मुख्य उम्मीदें हैं। इसके उलट, पंजाब किंग्स का संतुलित आक्रमण और गहरी बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कप्तान श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

शाम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद का इस प्रतिद्वंद्विता में पलड़ा भारी रहा है, जिन्होंने अब तक के 22 मैचों में से 13 में जीत दर्ज की है। हैदराबाद पिछले तीन मैचों से अपराजित है और आज अपनी चौथी लगातार जीत की तलाश में होगी।

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी (254 रन) इस सीजन की नई खोज साबित हुए हैं, जो 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। दूसरी ओर, हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का शानदार फॉर्म कप्तान के लिए बड़ी राहत है। मलिंगा अब तक 12 विकेट चटका चुके हैं। जयपुर का यह मैदान राजस्थान का दूसरा घर माना जाता है, जहाँ मुकाबला बराबरी का रहने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग-12:

  • पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।

  • दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

  • सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और लियम लिविंग्सटन।

  • राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button