एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-0 से छूटा मैच, गोल के अंतर से चूका भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई है। अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) के वागेनर हॉकी स्टेडियम में रविवार को खेले गए बेहद संघर्षपूर्ण मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 0-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ। बेहतर गोल संख्या के आधार पर ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही, जबकि भारत का सफर अब 5वें और 6ठे स्थान के मैच तक सीमित रह गया है।

मैच के चारों क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने शानदार रक्षात्मक खेल का परिचय दिया। पूरे खेल के दौरान कुल 9 पेनल्टी कॉर्नर बने। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गोल पोस्ट पर कई बार हमले बोलकर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, वहीं भारतीय टीम ने भी लगातार जवाबी दबाव बनाए रखा। हालांकि, फिनिशिंग की कमी के कारण कोई भी टीम निर्णायक बढ़त नहीं ले सकी।

मैदानी अनुशासन के लिहाज से मैच के पहले क्वार्टर में दो ग्रीन कार्ड देखने को मिले। खेल के सातवें मिनट में भारत की बलजीत कौर को और 11वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की स्टीवर्ट टैटम को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

‘पूल-ई’ की स्थिति स्पष्ट करते हुए नीदरलैंड्स ने अपने सभी तीन मैच जीतकर शीर्ष पायदान के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया ने तीन में से दो जीत हासिल कर दूसरा स्थान सुरक्षित किया। भारतीय टीम इस चरण में तीन मैचों में केवल 2 अंक ही जुटा सकी और तीसरे पायदान पर रही।

इससे पूर्व ‘पूल-डी’ के मुकाबलों में भारत ने चीन के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से अपने अभियान का आगाज किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से पराजित किया और इंग्लैंड के साथ 0-0 का ड्रॉ खेला। दूसरे दौर के ‘पूल-ई’ में टीम को नीदरलैंड्स के विरुद्ध 0-2 से हार मिली और रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ गोलरहित मुकाबला रहने से भारत का फाइनल तक पहुंचने का सपना टूट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button