नेपाल जलप्रलय: भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए विदेश मंत्रालय ने शुरू की 24 घंटे हेल्पलाइन, दूतावास ने भी जारी किए नंबर

नेपाल में हालिया मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए गंभीर संकट तथा कई भारतीयों के लापता होने की स्थिति को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने एक विशेष 24×7 कंट्रोल रूम शुरू किया है। इस आपातकालीन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों और भारत में मौजूद उनके परिवारों को हरसंभव सहायता व अद्यतन सूचना प्रदान करना है।
मंत्रालय ने कहा है कि बाढ़ से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में नागरिक सीधे कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए टेलीफोन नंबर +91 11 2308 8718 और +91 11 2308 8719 निर्धारित किए गए हैं। व्हाट्सऐप पर मैसेज या कॉल के जरिए जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर +91 9968291988 और ई-मेल situationroom@mea.gov.in की सुविधा दी गई है।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी स्थानीय स्तर पर मदद के लिए तीन आपातकालीन नंबर जारी किए हैं, जिन पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संवाद किया जा सकता है। ये नंबर +977 985 131 6807, +977 970 910 7500 और +977 981 032 6117 हैं।
स्थानीय स्तर पर तत्काल संपर्क के लिए नेपाली एजेंसियों के आपातकालीन नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। संकटग्रस्त लोग नेपाल टूरिस्ट पुलिस (+977 9851289445), नेपाल सेना (+977 9851072914, ई-मेल: dgmi-foreign@nepalarmy.mil.np) और नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए: +977 9851320269 / +977 9849281097, सोशल मीडिया: @NDRRMA_Nepal) से सीधे मदद मांग सकते हैं।
इसके अलावा, प्रमुख प्रभावित जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के संपर्क सूत्र भी जारी किए गए हैं:
-
रसुवा: रसुवा पुलिस (+977 9851254960), सहायक मुख्य जिला अधिकारी (+977 9851164422)
-
नुवाकोट: नुवाकोट पुलिस (+977 9851282380), सहायक मुख्य जिला अधिकारी (+977 9851248777)
-
धादिंग: धादिंग पुलिस (+977 9851229860), मुख्य जिला अधिकारी (+977 9851247777)
-
चितवन: चितवन पुलिस (+977 9855013999), सहायक मुख्य जिला अधिकारी (+977 9855088891)
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है। इस कठिन परिस्थिति में विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि संकट में फंसे सभी भारतीयों को समय पर सुरक्षा और राहत मिल सके।



