भोजशाला सर्वे का 10वां दिन

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला वर्सेज कमाल मौला मस्जिद में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम के सर्वेक्षण का आज दसवां दिन है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत पुरातत्व विभाग की सर्वे टीम के साथ रविवार 30 मार्च को छुट्टी वाला दिन होने के बावजूद दोनों पक्षों के लोगों के साथ सुबह करीब 6 बजे भोजशाला पहुंची।बता दें कि इससे एक दिन पहले शनिवार को सर्वे कार्य में मुख्य रूप से एक नए स्थान पर खुदाई का काम शुरू किया गया है। साथ ही 50 मीटर के क्षेत्र में फोकस करते हुए विभिन्न दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है। जांच टीम के जानकारों की मानें तो भोजशाला में खुदाई का कार्य तेजी से शुरु किया गया है। माना जा रहा है कि सर्वे स्थल वाली जमीन में एक खूफिया तलघर भी हो सकता है। शनिवार को एएसआई की टीम में आगरा, लखनऊ और भोपाल सर्कल से पांच नए सदस्य जुड़े हैं। अब 22 सदस्य भोजशाला के सर्वे का काम कर रहे हैं। इससे सर्वे के काम में तेजी आएगी।



