विस्तारा की भारी संख्या में उड़ानें हुईं रद्द

पायलटों की कमी के कारण विस्तारा एयरलाइंस का परिचालन पूरे देश में 1 अप्रैल से गड़बड़ा गया है। अब तक विस्तारा की 50 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और आज 70 उड़ानें रद्द होने की कगार पर हैं। इसके कारण हवाई अड्डे से लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक हाहाकार मचा हुआ है। निर्धारित यात्राओं को लेकर यात्री बहुत ही ज्यादा परेशान हो रहे हैं। अब तक नई दिल्ली की पांच फ्लाइट्स, बंगलूरू की तीन, कोलकाता की दो उड़ानें रद्द हो गई हैं। विस्तारा एयरलाइंस की इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और देरी होने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी कंपनी से जवाब मांगा है।



