मनमोहन सिंह ने राज्यसभा से लिया संन्यास

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 33 साल बाद आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। 1991 में सबसे पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे। छठी और आखिरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। आज उनके लंबे संसदीय करियर का अंत हो रहा है। खास बात है कि उनकी राजनीतिक पारी तब संपन्न हो रही है, जब कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा में पहुंच रही हैं। सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से राज्यसभा में प्रवेश करेंगी। वहीं मनमोहन सिंह के साथ राज्यसभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें से कुछ उच्च सदन में वापिस नहीं लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button