अमित शाह ने असम में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के दौरान रैली को संबोधित

सभी दल के नेता इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी रोज 2-3 राज्यों का दौरा कर रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम पहुंचे जहां उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर बड़ा दावा किया है। मंगलवार को पूर्वोत्तर के लखीमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जब चीन का भारत पर हमला हुआ तो लड़ने की जगह वायु प्रवचन में जवाहर लाल नेहरू ने असम को बाय-बाय कह दिया था। उन्होंने असम को छोड़ दिया था। आज असम की जनता यह भूल नहीं सकती है।”अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “परिवर्तन क्या है, नरेंद्र मोदी की सरकार है। नरेंद्र मोदी ने इस प्रकार का शासन दिया कि चीन हमारी एक इंच भूमि पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। पूरा अरुणाचल प्रदेश और असम 1962 को भूल नहीं सकता है। डोकलाम में नरेंद्र मोदी के समय में थोड़ी हिम्मत की गई और 45 दिन तक रोक कर रखा और पीएम नरेंद्र मोदी ने वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।”

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं और अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए हैं। मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वो इलाके भारत का हिस्सा बन जायेंगे? हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो आज भारत उसे जवाब देने की ताकत रखता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button