रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल नेआरोप लगाया

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं, राजनीति बुरी चीज है। यह वाकई बुरी चीज है। शर्मनाक बात है कि जेल में मेरे पति अरविंद केजरीवाल के खाने और उनके एक-एक निवाले पर कैमरा लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का कसूर क्या है? इन्हें छल-कपट से जेल में डाला गया है। इन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया, इनका कसूर साबित नहीं हुआ, लेकिन महज जांच के नाम पर इन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने लोगों से तानाशाही ताकतों की साजिश का जवाब देने की अपील की। उन्होंने नारा लगाया, “जेल का ताला टूटेगा, अरविंद केजरीवाल छूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button