सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान से कांग्रेस ने कहा उनके विचार कांग्रेस के विचार नहीं

सैम पित्रोदा ने अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र किया। पित्रोदा के कहा कि अमेरिका में 55 फीसदी विरासत टैक्स लगता है। सरकार 55 फीसदी हिस्सा ले लेती है। उन्होंने कहा कि संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को और 55 फीसदी पर सरकार का अधिकार होता है।
उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा कानून नहीं है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ऐसी नीतियों की बात कर रहे हैं, जो लोगों के हित में हो न कि सिर्फ अमीरों के हित में। हालांकि इसके साथ ही सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल या कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में अमीरों की संपत्ति बांटने की कोई भी बात नहीं कही है। यह कहा गया है कि कांग्रेस ऐसी पॉलिसी बनाएगी, जिससे संपत्ति का समान वितरण होगा।



