देश पर आपातकाल थोपने वाले आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे:CM धामी

दूसरे चरण के वोटिंग से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं, उनको याद करना चाहिए कि देश के अंदर आपातकाल थोपने का काम, लोकतंत्र को समाप्त करने का काम, लोगों पर अत्याचार, अनाचार, दुराचार सब प्रकार से अन्याय करने का काम, उनकी दादी ने किया था। जब देश में आपातकाल थोपा था। आज उनको लोकतंत्र की याद आ रही है।कांग्रेस के घोषणापत्र में दलबदल पर सख्त कानून बनाने के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि इतनी सरकारें गिरा दी। कांग्रेस की सरकारों में रिकॉर्ड है, सरकारों को गिराने का, सरकारों को बर्खास्त करने का, आज जब सब काम कानून के अनुसार हो रहा है, विधि के अनुरूप हो रहा, तो तमाम प्रकार की बातें करते हैं। कभी एजेंसियों पर निशाना साधते हैं, कभी भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। देश की जनता भली-भांति समझ रही है कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए काम कर रहे हैं और यह लोग पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button