पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का मिशन है लूटना, जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इधर, पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के साथ अटारी खेजड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे एक ख्वाहिश का इजहार करना है। मुझे आपके प्यार और स्नेह की जरुरत है ताकि मैं दिल्ली में संसद का रास्ता आपके जरिए तय कर सकूं। आगे कहा कि मैं कोई नेता नही हूं मैं तो आपका भाई और मामा हूं। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का मिशन है लूटना, जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।



