जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के पार कर गया

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र की ​वित्त मंत्रालय मोदी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने में अप्रैल में ही GST संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपए पार कर गया है। यह अब तक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह है। पहली बार वस्तु एवं सेवा कर ने सकल राजस्व में 12.4 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि भी दर्ज की गई है। इसमें शुद्ध राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपए है। विभाग के मुताबिक हर साल 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अप्रैल 2024 के लिए कुल GST संग्रह में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर 43,846 करोड़ रुपए रहा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर 53,538 करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा IGST 99,623 करोड़ रुपए और उपकर 13,260 करोड़ रुपए रहा। गौरतलब है कि GST 01 जुलाई 2017 को लागू किया गया था। इसे अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में अब तक बड़ा कर सुधार माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button