‘शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला’: गुजरात के आणंद में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए इशारों ही इशारों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए दुआ कर रहे हैं और शहजादे को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। दरअसल, पीटीआई प्रमुख इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें राहुल गांधी अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र कर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। फवाद चौधरी ने इस वीडियो को एक्स हैंडल पर रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल ऑन फायर’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button