हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज

झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी है। उच्च न्यायलय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को भी कानूनी तौर पर सही बता दिया है। सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बता उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद 28 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया।



