हिंद महासागर में तीसरे विदेशी बंदरगाह का विकास करेगा भारत

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए अब भारत ने अब चीन के दरवाजे पर भी बंदरगाह विकास की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के सबसे बड़े बंदरगाह ऑपरेटर अडानी पोर्ट्स ने अपनी बंदरगाह विकास योजना के लिए फिलीपींस के बाटन बंदरगाह को 25 साल के लिए लीज पर लेने की योजना पेश की है। भारत और भारत की कंपनियों की ओर से एक महीने से भी कम समय में हिंद महासागर में यह तीसरे बंदरगाह को विकसित करने की योजना पर आगे बढ़ने की दिशा में कदम है। इसी हफ्ते श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने भी अपने उत्तरी प्रांत में कांकेसंथुराई बंदरगाह के नवीनीकरण का निर्णय लिया है, इस परियोजना की पूरी लागत भारत ने वहन करने पर सहमति जताई है।



