डॉ. मोहन यादव पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपनी पार्टी के लिए ग्वालियर-चंबल में चुनाव प्रचार की कमान सीधे अपने हाथ में रखी।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में प्रचार के अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना सीट के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब सीएम खुद 36 घंटे से ज्यादा समय तक अंचल में रहे। ग्वालियर में रात बिताई, ताकि चारों सीट पर जनसभाएं और रोड शो कर सकें।डॉ. मोहन यादव पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपनी पार्टी के लिए ग्वालियर-चंबल में चुनाव प्रचार की कमान सीधे अपने हाथ में रखी। शुक्रवार को भिंड सीट के लिए दतिया में रोड शो किया। मुरैना में रोड शो किया। भिंड के गोरमी में सभा की थी। शनिवार को गुना सीट पर यूपी के सीएम योगी की सभा की तो शाम को सीएम डॉ. यादव ने अशोकनगर में सभा की। भिंड सीट के फूप और गोहद में जनसभाएं कीं। देर शाम ग्वालियर में रोड शो किया।



