30 मई तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को शराब घोटाले में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बुधवार को समाप्त हो रही थी। राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने हिरासत बढ़ाने का आदेश पारित किया। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।



