महाराष्ट्र में आखिरी चरण में 48.88% मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मुंबई की 6 सीटों समेत सभी 13 सीटों पर औसतन 48.88 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि कम वोटिंग को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, सरकार मतदान कम करने की कोशिश कर रही है। ठाकरे ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां माहौल बीजेपी के पक्ष में है वहां तेजी से वोटिंग हो रही है, लेकिन बाकी जगहों पर धीमी गति से वोटिंग हो रही है।



