मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष 10 से 15 जून तक मानसून आने की संभावना है

पिछले सप्ताह भर से प्रदेश के साथ कबीरधाम जिला में द्रोणिका का असर बना हुआ था। जिसके कारण शाम होते होते मौसम बदल जाते थे और तेज हवाओं के बीच बारिश भी होती थी। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा हुआ था।अब मई के बजे 10 दिन लोगों को सूरज की तेज किरणों का सामना करना पड़ेगा और गर्मी से लोग व्याकुल रहेंगे। कवर्धा में द्रोणिका के असर के कारण रविवार को देर रात अधड़ के साथ बारिश हुई, लेकिन द्रोणिका का असर खत्म होते ही सोमवार से सूरज फिर से आग उगलना शुरू कर दिया है। इसके कारण सप्ताह भर में तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले 31 मई जून को मानसून केरल पहुंच जाएगा। जब केरल में मानसून पहुंचने का सही समय 1 जून है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में पखवाड़े भर बाद यानी 10 से 15 के बीच छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच जाएगा। 19 मई को दक्षिण पश्चिम मानसून मालदीव व कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमन सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।



