मौसम विभाग ने एमपी के 46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है

मध्यप्रदेशमें भीषण गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 24 और 25 मई को पूरा एमपी लू की चपेट में रहेगा। पिछले 24 घंटों में दतिया और पृथ्वीपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग की तरफ से 46 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को एमपी में हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ये जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना,छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना और राजगढ़ शामिल हैं।मौसम विभाग की तरफ से कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ये जिले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button