IPL 2024 : कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का कमाल जारी रहा। हालांकि राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतक जड़ टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन सुनील नरेन ने उन्हें आउट कर 121 पर हैदराबाद को छठा झटका दिया। आउट होने के बाद राहुल पवेलियन के सीढ़ियों पर बैठ कर रोते नजर आए। आखिरी में पैट कमिंस ने कुछ बेहतरीन शॉट्स की मदद से 3 रन बनाकर टीम को 159 तक पहुंचाया। स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए तो वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को एक एक विकेट मिली। वरुण चक्रवर्ती को दो सफलता हासिल हुईं।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दी। टी नटराजन ने गुरबाज को चौथे ओवर में आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया तो पैट कमिंस ने 7वें ओवर में सुनील नरेन को पवेलियन की राह दिखा दी। हालांकि इसके बावजूद केकेआर की बैटिंग लाइनअप पर कोई दबाव नहीं पड़ा और वेंकटेश अय्यर ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तेजी से रन बनाना जारी रखा। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया और कोलकाता को 13.4 ओवर में जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। श्रेयस 24 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की बदौलत 58 रन बनाकर नाबाद रहे तो वेंकटेश ने 28 गेंदों में 51 रन का नाबाद पारी खेली।



