बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात

मानसूनी बारिश से पहले ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवात खड़ा हो गया है। इसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के कई शहरों मं झमाझम बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 24 मई की सुबह तक इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की बहुत संभावना है। इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने, और अधिक तीव्र होने और 25 मई की शाम तक उत्तर-पूर्व और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की बहुत संभावना है।पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर जिलों और ओडिशा के बालासोर जिले में 25 और 26 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।



