PM Modi ने विपक्षी गठबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इन्होंने मुसलमानों की 77 जातियों को ओबीसी बना दिया। इन्हें हर जगह मलाई मिल रही थी। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया है। 2 दिन पहले ही वहां कलकत्ता हाई कोर्ट ने वहां 77 मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया। मुसलमानों की 77 जातियों को इंडी गठबंधन वालों ने रातों-रात ओबीसी बना दिया था और ओबीसी का हक उनको दे दिया था। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया। इन 77 मुस्लिम जातियों को नौकरी, पढ़ाई में हर जगह मलाई मिल रही थी। ऐसा करके इंडी गठबंधन ने ओबीसी के हक पर डाका डाला और संविधान की धज्जियां उड़ा दी। अब कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद इंडी गठबंधन वाले बौखलाए हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री तो सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले को मानने से भी इनकार कर रही हैं। इनके लिए संविधान और अदालतें कोई मायने नहीं रखती। इनका सबसे सगा अगर कोई है, तो वो इनका वोट बैंक है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button