मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रदेश के साउथ-वेस्ट में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे में भीषण गर्मी के साथ लू चलेगी। जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में आज भी भीषण गर्मी देखने को मिली। आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। प्रदेश के निवाड़ी, गुना और अशोकनगर में लू का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।मध्यप्रदेश में दो अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ भीषण गर्मी के साथ लू चल रही है। वहीं एक तरफ आंधी के साथ बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने बैतूल नर्मदापुरम, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों ओलावृष्टि,गरज, चमक और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।


