विपक्ष की गालियों का मुझपर अब नहीं पड़ता असर : प्रधानमंत्री मोदी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू दिया है। पीएम मोदी ने तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष चुनाव में हार से इतना हताश हो गया है कि गाली देना उसका स्वभाव बन गया है। उन्होंने कहा कि ‘बुलेट प्रूफ’ की तरह अब मैं भी ‘गाली प्रूफ’ हो गया हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एकतरफा चुनाव है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button