दिल्ली से बनारस जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E2211 में बम की सूचना होने से हड़कंप मच गया

बम की सूचना मिलने के बाद के बाद दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को रन-वे पर रोक दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले फ्लाइट से सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई है, जांच जारी है। फ्लाइट में बम की धमकी का असर वाराणसी जाने वाली और भी फ्लाइट्स पर भी दिखा। इसके चलते कई अन्य उड़ाने लेट हो गईं।



