सीएम ने झारखंड के राजमहल और दुमका लोकसभा सीट पर सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना

एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव झारखंड और पंजाब के दौरे पर रहे। सीएम ने झारखंड  के राजमहल और दुमका लोकसभा सीट पर सभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक राज करने के बाद भी देश को बदनाम किया है। पीएम मोदी ने अब देश को नई पहचान दी है।

सीएम ने झारखंड के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भ्रष्टाचारी बताया। कहा कि इन भ्रष्टाचारियों को पीएम मोदी जेल भेज रहे हैं तो यह पूछ रहे हैं कि जेल क्यों भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है।
सीएम ने कहा कि हम देवी-देवताओं को पूजते हैं तो कांग्रेसियों को इसमें भी परेशानी होती है। हम भगवान राम, कृष्ण और बिरसा मुंडा को पूजने वाले लोग हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा से सीएम धर्म की विरोधी रही है।एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब पूरा देश कह रहा था कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए, तब कांग्रेस और उसके गठबंधन के नेता इसमें अड़ंगे लगा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर रहे थे कि मंदिर निर्माण न हो, लेकिन ये नहीं रोक पाए। कांग्रेस ने हमेशा से वोटों की राजनीति के लिए मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button