PM मोदी की साधना पूरी, 45 घंटे तक प्रधानमंत्री ने लगाया ध्यान

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान शनिवार को 45 घंटे बाद पूरा हो गया। ध्यान साधना से उठने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवल्लूर की मूर्ती को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री के ध्यान साधना पर विपक्ष के नेताओं ने जोरदार हमला बोला है। वहीं, ध्यान साधना पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल से रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। उसी दिन शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की। पीएम मोदी का ध्यान शनिवार को समाप्त हो गया।



