“NDA पूरी तरह से एकजुट है। हम जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएंगे।” : सांसद चिराग पासवान

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों  को ऐलान हो चुका है और चौंकाने वाले परिणामों के बावजूद बीजेपी  सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो एनडीए  सबसे बड़ा गठबंधन। हालांकि दोनों को उम्मीद से कम सीटें मिली, लेकिन फिर भी एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया। इससे पीएम नरेंद्र मोदी  तीसरी बार सरकार तो बनाएंगे लेकिन बीजेपी की अपने सहयोगी दलों पर निर्भरता भी बढ़ेगी। इबीजेपी के सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)भी शामिल है, जिसे बिहार में 5 सीटें मिली हैं। आज शाम को दिल्ली में एनडीए की मीटिंग है जिसमें एनडीए के सभी दल शामिल होंगे और सरकार बनाने से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। इस मीटिंग से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान  ने पीएम मोदी के तीसरी बार सरकार बनाने पर एक बड़ा बयान दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button