चुनावी नतीजे पर आई PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग आ चुके हैं। जनता ने चुनाव में एनडीए के पक्ष में एकतरफा वोट न देकर इंडिया गठबंधन पर भी भरोसा जताया है। बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। ECI के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए को बहुमत मिल चुका है। एनडीए अभी 290 सीटों पर आगे है और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन फिलहाल 235 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। अब चुनावी नतीजों पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट में लिखा, “चुनाव में देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button