कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के आरोप में CISF कांस्टेबल गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंड़ी की बीजेपी सांसद कंगना ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान कांस्टेबल ने उनके चेहरे पर मारा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा के लिए चुने जाने के दो दिन बाद यह घिनौना झगड़ा हुआ। इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल कुलविंदर ​कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल किसानों के विरोध पर कंगना रनौत द्वारा दिए गए पुराने बयान को लेकर नाराज थी। बीजेपी की नई सांसद के साथ दुव्र्यवहार को लेकर आरोपी CISF महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रदान करने का काम करने वाले CISF ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button