नौ जून शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे मोदी

पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार नेता चुना गया। दो प्रमुख सहयोगियों नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के पिछले 10 साल के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए अगले पांच साल के दौरान भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया। बैठक के बाद एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नौ जून ( रविवार) को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारी तेज हो गईं हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी दूसरे नेता हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रेकॉर्ड बनाएंगे। दुनिया में लगातार तीसरी बार शासनाध्यक्ष बनने वाले मोदी 10वें नेता होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button