BJP के मोहन माझी ने ली CM पद की शपथ

24 साल के लंबे इंतजार के बाद ओडिशा को नया मुख्यमंत्री मिला है। भाजपा नेता और ओडिशा के कद्दावर आदिवासी चेहरा मोहन चरण माझी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल रघुबर दास ने मोहन माझी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कनक वर्धन सिंह और प्रवति परीदा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button