29 जून से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा को लेकर भी मंत्रालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

29 जून से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा को लेकर भी मंत्रालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। जम्मू कश्मीर में क़ानून व्यवस्था के हालात पर चर्चा के दौरान ही गृहमंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने और पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुस्थापित मानक संचालन प्रतिक्रिया तंत्र सहित एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने तथा श्री अमरनाथ जी यात्रा प्रबंधन में पर्यावरण अनुकूल उपाय करने के लिए कटिबद्ध है।
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है। पिछले साल 4.5 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र दर्शन किए थे। इस साल यात्रा आगामी 29 जून से शुरू होगी। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक व्यवस्था की है, जिसमें बिना किसी परेशानी के पंजीकरण, काफिले की आवाजाही, शिविर लगाने की सुविधा, चिकित्सा सुविधाएं, ट्रैक्स को बेहतर बनाना, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और मोबाइल फोन कनेक्टिविटी प्रदान करना शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button