राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू BJP सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज हो रही है। 3 जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती 2 दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button