भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए।

पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसका NDA के सांसदों ने ध्वनिमत से समर्थन किया। ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर बनने पर पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दी बधाई। आजादी के बाद 1952 में पहली लोकसभा और 1976 में पांचवी लोकसभा में भी स्पीकर के पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव हुआ था।



