25 राज्यों में शुरू होने वाला है भारी बारिश का दौर

काफी इंतजार के बाद मानसून अपने पूरे रंग में आ गया है। लगभग दो महीने तक पड़ी भीषण गर्मी के बाद अब देश में झमाझम बारिश वाला दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया था कि देशभर को तय समय से छह दिन पहले ही मॉनसून ने पूरी तरह से कवर कर लिया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यूपी समेत कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्से में बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, बात पिछले 24 घंटे की बात करें तो तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, , गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में बहुत भारी बारिश हुई है जिस वजह से आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा है।



