उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रविवार को नौ जिलों में भारी बारिश रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके कारण उत्तराखंड प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम में रविवार के दिन कोई भी श्रद्वालु नहीं जा पाएगा।

गढ़वाल मंडल और अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन और आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि 7 और 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा के श्रद्वालुओं से अनुरोध कि वह 7 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को अलर्ट किया है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के नौ जनपदों में बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान को लेकर संबंधित जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button