Kathua Terror Attack: सैन्य वाहन पर घात लगा आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया है। हमले के जवाब में भारतीय सैनिकों ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब कठुआ के कंड़ी क्षेत्र के लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास आतंकियों ने भारतीय सेना के वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस मुठभेड़ के लिए सेना की बैकअप टीम भी रवाना हो गई हैं। पूरे इलाकों को घेर लिया गया है और आसपास के संपर्क मार्ग को भी अलर्ट पर रखा गया हैइससे पहले कुलगाम में 48 घंटों तक चली दोहरी मुठभेड़ में रविवार को 6 आतंकियों को मार​ गिराया गया था। इस कार्रवाई में भारतीय सेना के दो जवान भी शहीद हो गए थे। इससे पहले 5 मई को पूंछ में भारतीय वायु सेना के काफिल पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें वायु सेना का एक जवान शहीद हो गया था और चार सैनिक घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button