7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

देशभर के 7 राज्यों में खाली पड़ी 13 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव है। इन सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। इनके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन के बाद इन चुनावों में सत्ताधारी NDA को विपक्ष से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।बिहार की रुपौली, MP की अमरवाड़ा, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, माणिकताला, तमिलनाडु की विक्रावंदी, पंजाब की जालंध वेस्ट, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर, नालागढ़ सीटों पर वोटिंग जारी है। बता दें कि ये सीटें लोकसभा चुनाव या विधायकों के निधन के चलते खाली हुई हैं। उत्तर प्रदेश में 9 विधायक सांसद बन गए हैं और समाजवादी पार्टी के एक विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता चली गई जिसकी वजह से कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। UP की करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर मीरापुर, फूलपुर, मझवा और सीसामऊ सीटों पर उपचुनाव होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button