7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे:

मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे शनिवार को आए। इनमें से I.N.D.I.A ने 10, NDA ने 2 सीटें जीतीं।

सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, AAP-डीएमके ने 1-1 सीटें जीती हैं। वहीं, भाजपा के खाते में 2 सीटें गई हैं। एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ है।

इन 13 सीटों में भाजपा के पास 3 सीटें थीं। कांग्रेस के पास 2, टीएमसी के पास 1, जेडीयू के पास 1, आप के पास 1, डीएमके के पास 1, बीएसपी के पास 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें थीं।

नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, ‘उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मजदूर समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान।’

NDA ब्लॉक में 13 में से 11 सीटों पर भाजपा और दो अन्य पर JDU, PMK ने चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट ही जीत पाई। JDU बिहार की रुपौली और PMK तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट हार गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button