अप्रैल-जून तिमाही में डीमार्ट का मुनाफा 17.5% बढ़ा:

रिटेल चेन डीमार्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कॉसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा बढ़कर 773.82 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 17.5% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 658.75 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।
अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 14,069.14 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है। सालाना आधार पर इसमें 18.6% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी अप्रैल-जून 2023 में कंपनी ने 11,865.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कंपनी ने आज शनिवार (13 जुलाई) को वित्त वर्ष 2025 के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।
तिमाही आधार पर मुनाफा 37.38% बढ़ा
- जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY24) में कंपनी ने 563.25 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।
- जनवरी-मार्च के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 37.38% बढ़ा है।
- इस दौरान कंपनी का रेवेनेयू 10.55% बढ़ा है। Q4FY24 में यह ₹12,726.55 करोड़ था।



